फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्टि तथा रंगो से समाजिक समस्याओं का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक मेले में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मिट्टी और रंगों से सामाजिक समस्याओं पर किए प्रहार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पीएयू में चल रहे युवक मेले के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने क्ले माडलिंग और पोस्टर बनाने के मुकाबलों में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सामाजिक समस्याओं के बारे मिट्टी और रंगों से अपना संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्टूनिंग के मुकाबलों के नतीजों का भी ऐलान किया गया। गृह विज्ञान कालेज की रोशनी राणा ने कार्टूनिंग में पहला, कालेज आफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी की इशविंदर कौर ने दूसरा और खेतीबाड़ी कालेज की अभिजीत कौर औलख ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर बनाने के मुकाबले में वातावरण बचाओ थीम के तहत विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पीएयू के पूर्व वाइस चांसलर डा. अमरजीत सिंह खहरे का देहांत होने पर आज होने वाले ऐलोक्यूशन, कवि उच्चारण और हास्य कविता के मुकाबले मुलतवी कर दिए गए।। युवक मेले के तीसरे दिन चित्रकारी, मेहंदी, रंगोली और भाषण के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें