फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ हवा और पानी पर सभी का बराबर हक : काहन सिंह पन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ हवा-पानी पर सभी का हक : काहन सिंह पन्नू
विज्ञापन

लुधियाना में प्रदूषण रहित दिवाली और पराली संभाल चिंतन विषय पर समागम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खुराक और ड्रग्स प्रशासन के कमिश्नर और मिशन तंदरुस्त पंजाब के डायरेक्टर काहन सिंह पन्नू ने कहा है कि साफ हवा और शुद्ध पानी पर सभी का बराबर हक है। इसके लिए निजी फायदे और मनोरंजन के लिए इनको खराब न किया जाए। वह रविवार को बचत भवन में ईको सिंग और आईएमएन एनजीओ की तरफ से प्रदूषण रहित दिवाली और पराली संभाल चिंतन विषय पर आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने समाज के हर पक्ष को वातावरण बचाने के लिए आगे आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को अपील की है कि वह इस बार पराली को आग न लगाएं। आम लोगों से भी उन्होंने अपील की है कि वह इस बार पटाखे का इस्तेमाल न कर दिवाली को ग्रीन दिवाली की तरह मनाएं।
पन्नू ने कहा कि विश्व में एक साल में 70 लाख से ज्यादा मौत सिर्फ हवा प्रदूषण के साथ हो रही है। यह हवा प्रदूषण फैलाने में चीन, भारत और अमेरिका सबसे आगे हैं। अगर भारत की बात की जाए तो हवा प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदान पराली जलाने से हो रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में तीस लाख हेक्टेयर रकबे में धान की लगाई की जाती है। इससे पैदा हुई 2.5 एकड़ टन पराली को आग लगा कर जलाया जाता है। एक टन पराली जलाने से दो सौ किलोग्राम सवाह पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से धान की पराली को जलाने के बजाय इसका इस्तेमाल बायो गैस उत्पादन के लिए करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय तेल निगम लिमिटेड के साथ समझौते के तहत राज्य भर में चार सौ बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस धान की कटाई से पहले 42 प्लांट शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें