फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार ग्रुप के विद्यार्थी ने मलेशिया में जिले का नाम किया रौशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी ने मलयेशिया में जिले का नाम किया रोशन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय इंपैक्ट चैलेंज मुकाबले में 60 देशों के 600 से अधिक उम्मीदवारों को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, खन्ना लुधियाना के विद्यार्थी मनदीप सिंह ने मलेशिया में हुए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लुधियाना का नाम रोशन किया है। मलेशिया के कुआलालांपुर में हुई पांच दिवसीय एशिया कान्फ्रेंस में 60 देशों के 600 से अधिक उमीदवारों ने हिस्सा लिया। हार्डवर्ड प्रोजेक्टर फार एशियन व इंटरनेशनल नामक इस कान्फ्रेंस में इंपैक्ट चैलेंज नामक मुकाबले का आयोजन किया गया था। जिसमें गुलजार ग्रुप के बीटेक ओटोमेशन व रोबोटिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के मनदीप ने हिस्सा लेते हुए अन्य उम्मीदवारों को मात दी और पहला स्थान प्राप्त किया। इस मुकाबले दौरान सबंधित विषय पर एक प्रैजनटेशन पेश करते हुए इसके लिए सबंधित जानकारी देनी थी व जिसमें मनदीप ने बाजी मारी। मनदीप सिंह को यह पुरस्कार संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एजीलाइन सीया व स्काट एक्सीओ ने दिया।
विज्ञापन

इंपैक्ट चैलेंज एवं स्थायी रुकावट विषय का मुख्य मकसद रोजाना निकाली जा रही खोजों के मनुष्य के जीवन पर होने वाले अच्छे बुरे प्रभावों संबंधी जांच करते हुए इसके सार्थक परिणामों संबंधी जानकारी देना था। इस मुकाबले में मनदीप सिंह ने बेहतरीन प्रेजेंटेशन देते हुए की जा रही खोजों के होने वाले नुकसानों व उनके सार्थक हल पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें