फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त करवाई जाती है मुकाबले की परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए फ्री परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई को तथा 13 जुलाई को आएगा नतीजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जिला प्रशासन लुधियाना ने पिछले साल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुकाबले की परीक्षाओं में बैठने तथा पास करने के योग्य बनाने के उद्देश्य से प्रयास कार्यक्रम के तहत मुफ्त ट्रेनिंग दिलाने की नई पहल की थी। जिसको विद्यार्थियों, माता-पिता तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से मिले भारी सहयोग से उत्साहित हो कर कार्यक्रम को इस साल भी शुरू किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए योग्य विद्यार्थियों के चयन के लिए परीक्षा 9 जुलाई को जिला लुधियाना के सभी सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी, जिसमें ग्यारहवीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा दौरान परीक्षार्थियों को 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर 50 सवाल आएंगे, जो कि बहुउत्तरीय ( मल्टी चवॉयस) होंगे। इस परीक्षा का नतीजा 13 जुलाई को घोषित किया जाएगा। विद्यार्थियों के चयन के लिए तहसील स्तर को यूनिट बनाया गया है।
विज्ञापन

इस प्रोग्राम की देख रेख कर रही कार्यकारी मैजिस्ट्रेट स्वाति टिवाणा ने कहा कि पिछले साल जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को लुधियाना की प्रसिद्ध प्रशिक्षण संस्था एजुस्केयर ने स्वीकार करते हुए 160 बच्चों को दाखिला दे कर बड़ा सहयोग दिया था। इसी तरह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समराला (लड़कियां) में भी 40 बच्चों को यह मुफ्त प्रशिक्षण दिलाया गया था। टिवाणा ने बताया कि मेडिकल और नॉन मेडिकल स्ट्रीम से संबंधित इन विद्यार्थियों को शनिवार और रविवार वाले दिन मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। क्लासों का समय 5-6 घंटे हुआ करेगा, जिस दौरान विद्यार्थियों को सभी विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें