फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदा बहादुर कालेज का 21 करोड़ वार्षिक बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदा बहादुर कॉलेज का 21 करोड़ वार्षिक बजट पास
विज्ञापन

बाबा बंदा सिंह बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
बाबा बंदा सिंह बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से वार्षिक बजट को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा समेत ट्रस्ट के अन्य सदस्य शामिल हुए। इस दौरान कॉलेज ट्रस्ट ने 21 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पास किया। इसकी पुष्टि करते हुए प्रिंसिपल डॉ. गुरचरन सिंह लांबा ने बताया कि यह बजट बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, बाबा बंदा सिंह बहादुर पॉलिटेक्निक कॉलेज और बाबा बंदा सिंह बहादुर आर्म्स फोरसिस प्रैपरेटरी अकादमी के लिए पास किया गया है। वहीं एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की कोशिश हमारी समाज सेवा को समर्पित है।
डॉ. गुरचरन सिंह लांबा ने कहा कि कॉलेज की ओर से उच्च गुणवत्ता की शिक्षा सभी विद्यार्थियों को दी जा रही है और हमारे विद्यार्थियों की ओर से हासिल की उपलब्धियों की संख्या हमारे ओर से किए काम को दर्शाती है। इस दौरान महिंदर सिंह आहली सचिव कॉलेज ट्रस्ट, बलविंदर सिंह भूंदड़, अमरजीत सिंह, प्रेम सिंह एडवोकेट, सदस्य करनैल सिंह पंजोली और प्रिंसिपल पॉलिटेक्निकल कालेज डॉ. हरबखश सिंह भट्टी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:20जीबीजीपी02: बाबा बंदा सिंह बहादुर कालेज में वार्षिक बजट पेश करते एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल व प्रिंसिपल डॉ गुरचरन सिंह लांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें