फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमट यूनिवर्सिटी 3 हजार छात्रों को बनाएगी डेपो अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमट यूनिवर्सिटी तीन हजार छात्रों को बनाएगी डेपो अफसर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
पंजाब सरकार की नशा विरोधी स्कीम ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन अफसर (डेपो) के तहत एसडीएम जसप्रीत सिंह ने रिमट यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान एसडीएम जसप्रीत सिंह ने कहा कि यह पंजाब सरकार की एक प्रमुख परियोजना है, जिसके तहत चुने जाने वाले अधिकारियों को स्क्रीनिंग के बाद पहचान पत्र जारी किया जाएगा। डीएपीओज को किसी रूप में कोई आर्थिक भुगतान नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें जारी किया गया पहचान पत्र उन्हें अलग-अलग प्रायोजनों के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के लिए बहुत लाभदायक होगा। रिमट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. हुकम चंद बंसल ने कहा कि नशीले पदार्थों के खतरे से समाज को बचाने के लिए उन्हें योगदान करने के लिए एक महान अवसर मिला है, जिसे यूनिवर्सिटी अपने स्टाफ और छात्रों की मदद से पूरा करेगी। वीसी डॉ. एएस चावला ने बताया कि यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को इस कड़ी का हिस्सा बनाने के लिए करीब 3 हजार नशा विरोधी अफसरों को रजिस्टर्ड करेगी।
फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी04: रिमट यूनिवर्सिटी में एसडीएम अमलोह जसप्रीत सिंह 23 मार्च के नशा विरोधी कार्यक्रम की भूमिका तैयार करवाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें