फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसकरण सिंह और रमनदीप कौर बेस्ट एथलीट चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जसकरण और रमनदीप बनीं बेस्ट एथलीट
विज्ञापन

एलसीईटी में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लुधियाना कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कटानी कलां में वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। इसका उद्घाटन भाखड़ा ब्यास नंगल के प्रोजेक्ट अफसर सुरक्षा धर्मवीर सिंह धामी ने किया। इस दौरान मशहूर वॉलीबाल कोच गुरचरन सिंह बराड़ और राष्ट्रीय एथलीट हरभजन सिंह ग्रेवाल मुख्य मेहमान थे। इस खेल मेले की शुरुआत मार्च पास्ट और राष्ट्रगान से की गई।
आउट डोर केटेगरी में विद्यार्थियों ने एथलेटिक में लांग जंप, हाई जंप, जेवलिन, डिस्कस थ्रो, 100 व 200 मीटर रेस समेत कुल 23 खेल आयोजित किए गए। इसके अलावा कई अन्य खेलों वालीबॉल, हाई जंप, फुटबाल, कबड्डी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सबसे आकर्षक विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के बीच हुई एथलेटिक्स और वालीबॉल मुकाबला रहा। इसका सभी ने भरपूर मजा लिया। जसकरण सिंह और रमनदीप कौर को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह धामी ने कहा कि खेल एक विद्यार्थी की अच्छी पर्सनैलिटी बनाने के साथ साथ सकारात्मक सोच बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि हर विद्यार्थी को सफल जीवन व्यतीत करने के लिए खेलों को अपने जीवन का अहम अंग बनाना आवश्यक है। ग्रुप के प्रिंसिपल डॉ. जरनैल सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें