यूथ कांग्रेस ने भागवत का पुतला फूंका
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस के सदस्य मंगलवार को सड़कों पर उतर आए हैं। युवा कांग्रेसियों ने ने आरएसएस प्रमुख का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया और माफी मांगने की मांग उठाई। ब्लाक अध्यक्ष मलविंदरसिंह व महासचिव रजनी बुलाण के नेतृत्व में स्थानीय आईटीआई चौक में वर्करों ने आरएसएस प्रमुख के बयान की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि सेना और अर्द्धसैनिक बलों के शूरवीरों का मनोबल गिराने वाला भागवत का बयान देश का अपमान है। कांग्रेस को सेना पर गर्व है और सेना की बहादुरी को सलाम करती है। मांग की कि मोहन भागवत तुरंत सेना से माफी मांगे अन्यथा यूथ कांग्रेस तीखा संघर्ष शुरू करेगी।