फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में महकप्रीत पहले स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में महकप्रीत को पहला स्थान
विज्ञापन

पीएयू में 52वीं वार्षिक एथलेटिक मीट की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की 52वीं वार्षिक एथलेटिक मीट एथलेटिक ट्रैक पर शुरू हुई। यूनिवर्सिटी के पूर्व विद्यार्थी और भारतीय हॉकी टीम की ओर से पहले वर्ल्ड कप में शामिल टीम की सदस्य प्रेमलता महाजन और उनके पति डा. मनजीत सिंह ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की।
गुरु अंगद देव वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एएस नंदा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रमेश कंवर मुख्य तौर पर मौजूद रहे। लता महाजन ने कहा कि खेलों के साथ विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन का जजबा पैदा होता है। चिन्न फाउंडेशन की ओर से खेलों को उत्साहित करने के लिए कई तरह के यत्न इस यूनिवर्सिटी में लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक मीट में लड़कियों के 1500 मीटर दौड़ में महकप्रीत कौर पहले, रविंदर कौर दूसरे और राजवीर कौर तीसरे स्थान पर रही। जैवलीन थ्रो में सुखजिंदर कौर गिल पहले, हरमीन कौर दूसरे और मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। हाईजंप में महकप्रीत कौर पहले, सुखप्रीत कौर दूसरे और मनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 500 मीटर दौड़ में जोबनजीत सिंह पहले, लवप्रीत सिंह दूसरे और जश्नदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में हरमनदीप सिंह पहले, अनमोल सिंह दूसरे और गुरकिरत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह 100 मीटर हर्डल में प्रदीप सिंह को पहला, मनरूप सिंह को दूसरा और गुरदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलीन थ्रो में हरमनदीप सिंह पहले, जसप्रीत सिंह दूसरे और रमनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। हाईजंप में हरमनदीप सिंह पहले, गुरपिंदर सिंह दूसरे और सुमेल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में सहजदीप सिंह ने पहला, हरमनदीप सिंह दूसरे और अंकुश कुमार तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें