मोहाली ने एमएसके जरखड़ को 8-2 से हराया
पीआईएस मोहाली पहली सिख हॉकी टूर्नामेंट में बनी चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अंतरराष्ट्रीय सिख स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से सम्मानित साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से जरखड़ स्टेडियम में करवाया गया। जिसमें पहला केसधारी हॉकी टूर्नामेंट में पीआईएस मोहाली ने चैंपियन बनी। बुधवार देर रात जरखड़ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पीआईएस मोहाली ने एमएसके जरखड़ को 8-2 से हराया। आधे समय तक विजेता टीम 2-1 से आगे थी। दूसरे आधे समय में मेहमान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बढ़त की। मैच का पहला गोल बेशक जरखड़ अकादमी के मनप्रीत सिंह ने की। परंतु दूसरे आधे में मोहाली के शरणजीत सिंह तथा रमनदीप सिंह ने विजेता हैटरिक के अलावा दो गोल अंगद सिंह ने किए। इसके पहले ग्रेवाल अकादमी किलारायपुर ने चंडीगढ़ अकादमी के साथ 3-3 से बराहरी से खेलते हुए पनालिटी शूटआउट में चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मोहाली के रमनदीप सिंह ने मैैन आफ द टूर्नामेंट, मोहाली के ही शरणजीत सिंह को सर्वोत्तम स्कोरर, जरखड़ अकादमी के हरमिलाप सिंह को टूर्नामेंट के सर्वोत्तम गोल कीपर का अवार्ड मिला। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने चैंपियन टीम मोहाली को विजेता ट्राफी तथा 51000 रुपये की इनाम राशि तथा उप विजेता टीम जरखड़ अकादमी को 31 हजार रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया। जबकि फाइनल समारोह की प्रधानगी दुबई से आए एसके सिंह ओबराय ने की। इस मौके पर उदय सिंह, अजीत सिंह गिल, मलकीत सिंह आलमगीर, जगदीश सिंह काला, हरी ओम वर्मा, मनदीप कौर संधू, सिमरजीत कौर, परमबीर कौर, बिक्रम सिंह चीमा, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
सिखी तथा समाज सेवी पांच शख्सियतों का हुआ सम्मान
सिख स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से सिख क्षेत्र तथा समाज के हर क्षेत्रों में अपनी बढिय़ा सेवां निभा रही पांच शख्सीयतों, जिनमें जपुजी साहिब में पीएचडी करने वाले बीबी रमनदीप कौर, प्रसिद्ध मैराथन दौड़ाक सरबजीत सिंह, सिखी तथा पंजाब मामलों पर लिखने वाले गुरप्रीत सिंह मंडियाणी, खालसा कालेज लुधियाना की प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल, राष्ट्रीय अवार्ड विजेता गुरसिख हाकी कोच गुरमिंदर सिंह अमरगढ़, प्रसिद्ध समाज सेवी डा. एसपी सिंह ओबराय को विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।