फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे में 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कैबिनेट मंत्री चन्नी चमकौर साहिब में शहीदों को हुए नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चमकौर साहिब। श्री गुुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों, पांच प्यारों में से तीन प्यारों समेत 40 सिंहों की शहादत को सर्मपित शहीदी जोड़ मेल के पहले दिन कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी पैदल मार्च करते हुए गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब पहुंचे। गौरतलब है कि चन्नी चमकौर साहिब से लगातार तीसरी बार विधायक बने है तथा वह हर साल शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए अपने स्थानीय कार्यलय में श्री आखंड पाठ साहिब जी के पाठ करवाते है, पर ऐसा पहली बार हुआ है कि कैबिनेट मंत्री बने चन्नी अपनी खरड़ स्थित रिहायश से पैदल यात्रा करते हुए चमकौर साहिब गए है। इस यात्रा के दौरान मंत्री चन्नी ने बताया कि साहिबजादों तथा सिंहों की शहादत को समर्पित उनकी यह पैदल यात्रा थी। इस यात्रा के पीछे का मकसद केवल केवल श्रद्धा भावना ही है।
विज्ञापन

यात्रा के लिए चन्नी सुबह नौ बजे अपने घर से निकल थे और करीब एक बजे गुरुद्वारा कोतवाली साहिब पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में लोगों ने चन्नी को सिरोपे भी डाले थे। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे चन्नी को पैदल यात्रा करता देख काफी हैरान हुए। पैदल यात्रा के दौरान मंत्री के सुरक्षा कर्मी और एक गाड़ी भी उनके साथ चल रही थी, इस यात्रा में उनके साथ उनकी पत्नी भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें