फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीबेल वारियर्स ने ब्लैक डाट्स को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
रीबेल वारियर्स ने ब्लैक डाट्स को दी मात
विज्ञापन

हलवारा (लुधियाना)। गुरु हरिगोबिंद खालसा कालेज गुरुसर सुधार में चल रही कैलाहन रग्बी कप के तीसरे दिन लड़के के विभिन्न मुकाबले कराए जा रहे हैं। वीरवार को कराए मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला ब्लैक डाट्स तथा रीबेल वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमें रीबेल वारियर्स 47-7 के अंतर से विजेता रहा। दूसरा मुकाबला ऐस फाउंडेशन और टाइगर हरिकनज के बीच हुआ। जिसमें ऐस फाउंडेशन 17-5 से विजेता रहा। तीसरे मुकाबले में हरियाणा बुल्ज ने हरियाणा वारियर्स को 5-0 से तथा चौथे मुकाबले में जंग रीबेल ने पंजाब को 15-8 के अंतर से मात दी। जबकि पांचवां मुकाबला राजस्थान और बिहार के बीच हुआ। इसमें राजस्थान 12-0 से विजेता रहा। इस दौरान प्रिंसिपल स्वर्णजीत सिंह दियोल, मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह गिल तथा कोच तजिंदर सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें