फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नहीं बना काम घर आकर युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में नहीं बना काम, घर आकर युवक ने जान दी
विज्ञापन

बैंक से ले रखा था लाखों का कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गांव रायपुर गुजरा के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान जसपाल सिंह (22) पुत्र मशहूर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जसपाल सिंह करीब तीन साल पहले एक बैंक से कर्ज लेकर दुबई नौकरी करने गया था। वहां जाकर उसके पैर नहीं जम पाए और हताश होकर वह घर लौट आया था। उसके पिता मशहूर सिंह ने बताया कि बैंक से लिए कर्ज को न चुका पाने के चलते वह परेशान रहता था। जसपाल सिंह ने चुन्नी के एक प्राइवेट बैंक से पांच लाख रुपये का कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाद दोपहर तीन बजे जसपाल सिंह खेतों में मोटर पर गया और गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसएचओ फतेहगढ़ साहिब संदीप सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह थोड़े समय पहले ही दुबई से आया था धारा 174 की कार्रवाई करके लाश कल वारिसों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी03: फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल के बाहर मृतक जसपाल सिंह के पिता मशहूर सिंह जानकारी देते हुए व मृतक की फाईल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें