फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा निगम के एक्सीयन पर कांग्रेसी वर्कर ने लगाए रिश्वत लेने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा निगम के एक्सईएन पर कांग्रेसी वर्कर ने लगाए रिश्वत लेने के आरोप
विज्ञापन

कांग्रेसी वर्कर ने कहा भ्रष्ट एक्सईएन ने लोगों को लूटकर लुधियाना में बनाई संपति
बठिंडा। लोगों से रिश्वत लेकर अवैध इमारतें बनाने के मामले में सुर्खियों में रहे निगम के कुछ अधिकारियों के बाद अब शहर के एक कांग्रेसी वर्कर ने ही निगम के एक्सईएन पर लाखों रुपये रिश्वत लेकर अवैध दुकानें बनवाने का आरोप लगाया। इस संबंध में कांग्रेसी वर्कर सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधन करते हुए कहा कि अगर विजिलेंस व निगम विभाग भ्रष्ट एक्सईएन संदीप गुप्ता की जांच करे तो पता चलेगा कि उसने किस तरह लोगों को लूटकर लुधियाना में अपने नाम बेनामी संपत्ति बनाई है। वहीं सुखदेव सिंह की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर एक्सईएन ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
प्रेस वार्ता को संबोधन करते हुए कांग्रेसी वर्कर सुखदेव सिंह ने बताया कि शहर के हाजी रत्न चौक पर उसकी दो दुकानें हैं। उसके साथ अन्य लोगों की भी 20 दुकानें हैं। कांग्रेसी वर्कर ने बताया कि उनकी दुकानों का नक्शा पास है और उन्होंने सरकार के नियमों के अनुसार साढे़ 16 फीट जगह अपने दुकानों के आगे छोड़ दी थी। लेकिन कुछ दुकानदार जब उसी जगह पर गैर कानूनी ढंग से उसारी करने लगे तो उसने एक्सईएन संदीप गुप्ता से बात की तो एक्सईएन ने उसे कहा कि उक्त दुकानदारों ने उसे प्रति दुकान एक लाख रुपये रिश्वत दी है। तुम मेरे पड़ोसी हो तुम दो दुकानों का डेढ़ लाख रुपये रिश्वत दे देना। सुखदेव ने बताया कि जब उसने रिश्वत बाबत एक्सईएन से पूछा तो उसने कहा कि जो निगम कार्यालय में बडे़ मगरमच्छ बैठे हैं वो रिश्वत की सारी रकम हजम कर जाते हैं, मेरे पास तो दस फीसदी ही रिश्वत बचती है। कांग्रेसी वर्कर ने खुलासा किया कि उक्त एक्सईएन अपनी बेनामी संपत्ति लुधियाना में बनाई है। इस संबंध में उसने डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को लिखित शिकायत 24 जुलाई को दी थी। सुखदेव ने बताया कि अब जब भ्रष्ट एक्सईएन की जांच शुरू हो गई है तो एक्सईएन उसे आतंकवादी तक कहने लगा है और उसको किसी भी पुलिस केस में फंसाने की धमकियां तक दे रहा है। कांग्रेसी वर्कर ने सूबे के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डिप्टी कमिश्नर बठिंडा से मांग की कि उक्त भ्रष्ट एक्सईएन के खिलाफ गहराई तक जांच कर जल्द कार्रवाई कर उसे इंसाफ दिया जाए। इन आरोपों संबंधी जब निगम के एक्सईएन संदीप गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कोई जवाब देने की बजाय कहा कि इन आरोपों का जवाब उनका कार्यालय देगा। इस के बाद एक्सईएन ने फोन काट दिया।
विज्ञापन

पहले रिश्वत लेकर निगम अधिकारियों ने बनाईं अवैध दुकानें अब ढहाने की तैयारी
सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया कि अवैध दुकानें बनवाने में बठिंडा नगर निगम के अधिकारियों एवं एक्सईएन संदीप गुप्ता का अहम रोल है। जिन्होंने दुकानदारों से मोटी रिश्वत लेकर पहले अवैध दुकानें बनवाई और अब जब एक्सईएन की जांच खुली तो निगम अधिकारी अवैध दुकानों को गिराकर भ्रष्ट एक्सईएन को बचाने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने शुक्रवार की अवैध दुकानों की फोटोग्राफी
एक्सईएन की ओर से दुकानें बनवाने का जैसे ही मामला सामने आया तो निगम कमिश्नर रिशीपाल ने तुरंत अवैध दुकानों को गिराने के आदेश जारी कर दिए और शुक्रवार को कुछ निगम अधिकारियों व कर्मियों को उक्त अवैध दुकानों की फोटोग्राफी करवाने भेज दिया। निगम कर्र्िमयों के पहुंचते ही अवैध दुकानें बनाने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई है। चर्चा होनी शुरू हो गई कि पहले तो रिश्वत लेकर उनकी दुकानें बनवा दी अब गिराने के लिए कार्रवाई कर रहे है जो गलत है।
इस पूरे मामले के संबंध में जब निगम कमिश्नर रिशीपाल से बात की गई तो उन्होंने घंटी बजने के बावजूद फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें