मुसलमान आज देखें ईद का चांद : शाही इमाम पंजाब
लुधियाना। दीनी मरकज जामा मस्जिद से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि 14 जून को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखे। शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करें, ताकि ईद-उल-फितर के चांद का एलान किया जा सके। उन्होंने कहा कि 14 जून को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो 15 जून को शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जायेगा। उन्होंने कहा 14 जून को चांद नजर नहीं आता है तो 16 जून शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। शाही इमाम ने बताया कि जामा मस्जिद लुधियाना में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 9:30 बजे अदा की जाएगी।