फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने जब्त किया सरहिंद सब्जी मंडी का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने जब्त किया सब्जी मंडी का रिकार्ड
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायत के बाद की गई है कार्रवाई: इंस्पेक्टर
सरकारी अधिकारी के रिश्वत मांगने की सूचना टोल फ्री नंबर पर दें
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार को सुबह 6 बजे विजिलेंस टीम ने सरहिंद सब्जी मंडी का दौरा कर वहां का सारा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। विजिलेंस की रेड पड़ते ही मंडी में अफरातफरी मच गई।
विजिलेंस विभाग फतेहगढ़ साहिब के इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में यह चेकिंग लगातार मिल रहीं शिकायतों के आधार पर की गई है।ें शिकायतकर्ता ने बताया था कि सरहिंद मार्केट कमेटी व सब्जी मंडी का रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रखा जा रहा है और मंडी की फीस भी सही तरीके से नही ली जाती। विजिलेंस ने सब्जी मंडी का गेट रजिस्टर व बोली रजिस्टर को मिलाने के लिए सारा रिकार्ड अपने क्बजे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मिलान के लिए कुछ आढ़तियों का भी रिकॉर्ड जब्त किया गया है। जब्त रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, उसमें कोई किसी तरह की हेराफेरी पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस अफसर ने लोगों से अपील करते कहा कि अगर कोई भी सरकारी अधिकारी काम के बदले में उनसे रिश्वत या किसी अन्य चीज की पेशकश करता है तो वह उनकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें