फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्टिंग की समस्या पर तुरंत लगेगा विराम: बाजवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद में नहीं आने देंगे परेशानी : बाजवा
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। पंजाब कांग्रेस के सचिव हरमन बाजवा ने बुधवार को अनाज मंडी में मार्केट कार्यालय पहुंचकर आढ़ती, किसानों, ट्रक ऑपरेटर्स व मजदूर संघ से बैठक की। इस दौरान आढ़तियों और किसानों ने लिफ्टिंग व बारदाने की कमी से हरमन बाजवा को अवगत करवाया। बाजवा ने ट्रक आपरेटर्स सोसाइटी के प्रतिनिधियों को बुलाया और खरीदे गए गेहूं को उठाने के लिए कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी वर्ग को गेहूं खरीद में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इलाके के किसानों से अपील की कि वह सूखा गेहूं ही मंडियों में लाएं। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय गोयल, मुनीष सोनी, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंदर बबली, दलजीत सिंह, राजेश काला, आशु गोयल, दर्शन कुमार, अजीत सूद, कृष्ण गोयल, राजिंदर शर्मा और अशोक भल्ला भी मौजूद थे।

फोटो:18एसजीआरपी02: सुनाम में गेहूं खरीद का जायजा लेते कांग्रेस के बाजवा व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें