फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडर मल हवेली बनाई जाए सिक्ख म्यूज्मिय

विज्ञापन
विज्ञापन
‘टोडर मल हवेली बनाई जाए सिख म्यूजियम’
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस ने लौंगोवाल के सामने रखीं पांच सूत्रीय मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल ने ऐतिहासिक इमारत दीवान टोडर मल हवेली को म्यूजियम का दर्जा देने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल को पत्र सौंपा। इस दौरान हवेली के नवीनीकरण को लेकर पांच सूत्रीय मांग रखी गई। पहली मांग दीवान टोडर मल की हवेली को संवारकर उसमें उच्च तकनीक का म्यूजियम बनाया जाए। हवेली के अंदर-बाहर महान सिख योद्धाओं की तस्वीरें लगाई जाएं, सिख इतिहास प्रदर्शित किया जाए। दूसरी मांग दीवान टोडर मल की हवेली के आसपास रंग बिरंगे फूलों के बगीचे बनाएं जाएं। आसपास के रास्तों पर हवेली बारे बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोगों को हवेली देखने के लिए परेशानी ना हो।
विज्ञापन

तीसरी मांग कि हवेली पर लंगर चाय पानी आदि का प्रबंध किया जाए, रात समय बड़ीं फोकस लाइटें लगाई जाए। चौथी मांग यहां बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी की लासानी शहादत और दीवान टोडर मल जी के इतिहास को अहम भाषाओं में लिखा जाए, जो संगत गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने आती है। पांचवीं मांग महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर की यादगार और अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा जी की यादगार भी स्थापित की जाए। पूर्व मंत्री हरबंस लाल ने बताया कि गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने उनकी संस्था को आश्वासन दिया है कि वह खुद दीवान टोडर मल जी की हवेली का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी03: फतेहगढ़ साहिब में गोबिंद सिंह लौंगोवाल को मांग पत्र सौंपते पूर्व मंत्री डॉ हरबंस लाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें