फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के महिलाओं के आटा दाल स्कीम से कटे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा-दाल योजना से नाम कटे, जताया रोष
विज्ञापन

एसडीएम ने महिलाओं को फूड सप्लाई अफसर के पास भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
नगर काउंसिल गोबिंदगढ़ की कई वार्डों में महिलाओं के नाम सरकारी आटा दाल स्कीम से काट दिए गए। बुधवार को करीब 20 महिलाओं ने नगर काउंसिल दफ्तर पहुंचकर एसडीएम जसप्रीत सिंह के समक्ष अपना रोना रोया और कार्ड में से उनके नाम काटे जाने का कारण पूछा। इस पर एसडीएम ने फूड सप्लाई अफसर को फोन कर महिलाओं की समस्या हल करने का भरोसा देते दिया और उनसे एक बार वह फूड सप्लाई अफसर से मिलने के लिए कहा।
विज्ञापन

मास्टर कालोनी निवासी सिमरन देवी ने बताया कि वह विधवा है उसके परिवार में तीन लोग हैं। उसे केवल एक बार गेहूं मिला। इस बार ये कहकर लौटा दिया कि उसका नाम कार्ड से काट दिया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों से आई बुजुर्ग महिलाएं स्वर्ण कौर, केसर देवी, कृष्णा देवी, जसवीर कौर, इंदरजीत कौर, वीना देवी, पुष्पा देवी, सुषमा देवी, नीतू, ऊषा रानी, प्रीती, मधु ने बताया कि उनसे पूछे बिना ही उनके कार्ड काट दिए गए हैं। कोई भी अधिकारी उनके घर जांच करने नहीं आया। वहीं नगर काउंसिल में मौजूद पार्षद जगमीत सिंह सहोता, पुनीत गोयल व अकाली नेता राजीव वर्मा ने स्थानीय प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते कहा कि बिना जांच के काटे गए नाम अगर बहाल न किए गए तो वह हाईकोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें