संगरूर में शनिवार को मालेरकोटला में लुधियाना मुख्य मार्ग पर स्थित एक मैरिज पैलेस के समीप ट्रैक्टर-ट्राली व कैंटर के बीच हुई टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में तीन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मालेरकोटला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी मुताबिक मालेरकोटला से लुधियाना की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने मैरिज पैलेस के समीप बने क्रासिंग प्वाइंट से मुड़ी तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार द। टक्कर लगते ही दोनों वाहन साथ लगते खेत में जा गिरे।
हादसे में ट्रैक्टर चालक तीस वर्षीय मोहम्मद नईम और 42 वर्षीय मोहम्मद अंसारी वासी मालेरकोटला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी 32 वर्षीय मोनू निवासी मालेरकोटला, कैंटर चालक 32 वर्षीय मनदीप सिंह व जसवीर सिंह निवासी जालंधर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें मालेरकोटला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही थाना सदर अहमदगढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।