फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1400 मुलाजिमों के हाथ में रहेगी महानगर की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब बंद आज, 1400 पुलिस कर्मी करेंगे निगहबानी
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों की हत्या के विरोध में बंद के एलान के बाद पुलिस सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद पंजाब के अलग-अलग हिंदु संगठनों ने शुक्रवार को 14 जुलाई को पंजाब बंद का एलान किया है। इस एलान के बाद महानगर की पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो चुकी है। महानगर की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि कोई भी व्यक्ति हुड़दंग न मचा सके और न ही किसी तरह से आपस में किसी का विवाद न हो। इसके लिए उच्चाधिकारियों ने एडीसीपी, एसीपी और थाना एसएचओ को आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में सुरक्षा के 1400 पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ध्रुमण निंबले ने कहा कि पुलिस की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि महानगर की सुरक्षा के लिए 14 सौ पुलिस मुलाजिम सड़कों पर तैनात रहेंगे। सभी एडीसीपी, एसीपी और एसएचओ सुरक्षा को लेकर कुछ आदेश दिए गए है। इसके अलावा चार सौ के करीब अतिरिक्त मुलाजिमों को सड़कों पर अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा जगह-जगह पर नाकाबंदी करने के आदेश भी जारी किए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति हुड़दंग न मचा सके। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों की तरफ से बंद का ऐलान है। किसी व्यक्ति को हुड़दंग मचाने नहीं दिया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति ने हुड़दंग मचाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें