फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: 75 वर्षीय महिला को मिनी बस ने कुचला, मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। लुधियाना के गांव रत्तोवाल निवासी ज्ञान कौर (75) को मिनी बस से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञान कौर बस में रत्तोवाल से फल्लेवाल अपनी बेटी से मिलने गई थीं। वे जैसे ही नीचे उतरीं तो चालक ने बस चला दी जिससे ज्ञान कौर उसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों ने मौके पर ही ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस के आने से पहले ही बस चालक यात्रियों को उतार कर ज्ञान कौर को पक्खोवाल स्थित सरकारी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने ज्ञान कौर को मृत घोषित कर दिया। चौकी छपार के प्रभारी काबल सिंह ने बताया कि घटनास्थल का दौरा कर लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिवार की शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें