फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कैलिफोर्निया भेजे जा रहे पार्सल से 735 ग्राम अफीम बरामद

Sun, 16 Nov 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की लुधियाना ज़ोनल यूनिट ने डीएचएल एक्सप्रेस ढंढारी कलां से एक संदिग्ध पार्सल को इंटरसेप्ट किया। यह पार्सल पंजाब के फिरोजपुर से कैलिफोर्निया भेजा जाना था।
विज्ञापन


जांच के दौरान अधिकारियों ने पार्सल में भेजे जा रही एक रजाई की गहन तलाशी ली, जिसमें चार पैकेट छिपाए गए थे। प्रत्येक पैकेट को कार्बन पेपर और पारदर्शी टेप से लपेरा गया था। तस्करों ने घरेलू और खाद्य सामग्री के नाम पर इस अवैध खेप को विदेश भेजने की कोशिश की थी। चार पैकेटों में कुल 735 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीआरआई ने बरामद मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें