फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से ज्यादा वसंत देख चुके 143 मतदाता डालेंगे वोट, आयोग ने भी की खास तैयारी

Mon, 29 Apr 2019 01:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

 लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में 100 साल से अधिक उम्र के 143 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जगरांव)-कम-नोडल आफिसर स्वीप गतिविधियां नीरु कत्याल गुप्ता ने बताया कि हलका खन्ना-57 में 9, समराला-58 में 20, साहनेवाल-59 में 10, हलका लुधियाना पूर्वी-60 में 2, लुधियाना दक्षिणी-61 में 2, आत्मनगर 62 में 6, लुधियाना केंद्रीय 63 में कोई नहीं, लुधियाना पश्चिमी 64 में 9, हलका लुधियाना उत्तरी 65 में 10, गिल 66 में 14, पायल 67 में 12, दाखा 68 में 10, हलका रायकोट 69 में 16 और जगरांव 70 में 23 वोटर 100 साल से ज्यादा की उम्र के हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिक उम्र के वोटर खुद वोट डालने में असमर्थ होते हैं, इसके अलावा उनके वोट डालने में उनके परिवारों की ओर से कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती। इसलिए जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि ऐसे वोटरों को वोट के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाए और अन्य सहूलियतें मुहैया करवाई जाएं। सहायक रिटर्निंग आफिसर या स्वीप गतिविधियों के नोडल आफिसरों को निजी तौर पर इन वोटरों से सीधा संपर्क करने के लिए कहा गया है।

 

जिला प्रशासन ऐसे वोटरों के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर व्हील चेयर का विशेष प्रबंध करवाएगा। पोलिंग स्टेशनों पर इन वोटरों की सहूलियत के लिए विशेष वालंटियर तैनात करने की रुपरेखा तैयार की जा रही है। इसके अलावा इन वोटरों समेत एनआरआई, दिव्यांग और पहली बार वोट का इस्तेमाल करने वाले वोटरों को वोट डालने पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें