सांसद के साथ कमिश्नर से मिलने पहुंची उद्योगपति महिलाएं
लुधियाना। गांव इस्सेवाल के पास हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में वीरवार को पुलिस पब्लिक फाउंडेशन की सदस्य पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल से मिलने पहुंची। उनके साथ सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी पार्षद ममता आशु भी थी। कमिश्नर के साथ हुई मुलाकात के दौरान महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर कई मुद्दे उठाए। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस पब्लिक फाउंडेशन की सदस्य उद्योगपति महिलाए मृदुला जैन, राधिका जेतवानी समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि इलाके में नाकाबंदी को दुरुस्त किया जाए और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। महिलाओं ने एरिया वाइस मुद्दे उठाए। जिनमें साउथ सिटी को जाने वाले रास्ते की स्ट्रीट लाइट और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को जल्द से जल्द ठीक करवाने की बात कही।