फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 यूनिवर्सिटी को मात देकर गडवासू ने जीती ओवरऑल चैंपियनस ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
गडवासू ने जीती ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी
विज्ञापन

19वीं आल इंडिया इंटर-एग्री यूनी फैस्ट में विद्यार्थियों ने पाई सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी ने 3 से 7 फरवरी तक गुजरात स्थित सरदार क्रूशीनगर दांतीवाड़ा यूनिवर्सिटी में आयोजित 19वीं आल इंडिया इंटर-एग्री यूनी फैस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने फैस्ट में ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी जीती। विद्यार्थियों ने 64 एग्रीकल्चर और वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के 2000 से ज्यादा विद्यार्थियों को मात देते हुए सफलता पाई है।
विज्ञापन

विजेता विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एएस नंदा ने बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेना विद्यार्थियों की पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में सहायक है। मुकाबले में यूनिवर्सिटी के 22 विद्यार्थियों ने 7 सहायकों के साथ हिस्सा लिया। जिसकी प्रधानगी यूडीडीएमसी के प्रधान डॉ. नरेश कुमार सूद, डॉ. राबिया भारद्वाज ने की। मुकाबले में विद्यार्थियों ने 18 इवेंट में से 9 में अवार्ड जीते। जिसमें लिटरेरी, म्यूजिक, डांस, फाइन आर्ट मुकाबले शामिल रहे। इसमें विद्यार्थी ग्रुप डांस में पहले, ग्रुप सांग में दूसरे, स्किट में दूसरे, क्ले मॉडलिंग में दूसरे, डिबेट (फॉर द मोशन) में दूसरे, डिबेट (अगेंस्ट द मोशन) में तीसरे, माइम, पोस्टर मेकिंग, लाइट वोकल म्यूजिक मुकाबले में चौथे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों को स्टूडेंट वेलफेयर के डायरेक्टर डॉ. सत्यावन रामपाल ने कहा कि ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें