फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने बस स्टैंड के बाहर पंजाब सरकार अर्थी फूंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के बाहर सरकार की अर्थी फूंकी
विज्ञापन

लुधियाना। एसएसए, रमसा, माडल, आदर्श अध्यापकों की रेगुलराइजेशन के नाम पर तनख्वाह में 65 से 75 फीसदी कट लगाने, अध्यापक नेताओं को सस्पेंड करने के विरोध में बस स्टैंड के बाहर टैफिक जाम करके पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया गया। अध्यापकों की रेगुलराइजेशन के नाम पर नोटीफिकेशन की कापियों को सरकार की अर्थी पर रखकर फूंका गया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को सस्पेंड करके, सच की आवाज को दबाने की हर सरकारी कोशिश नाकाम होगी। पटियाला में पुरुषों के साथ पांच महिलाएं भी मरण व्रत पर बैठी हुई है। मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया गया। इस मौके पर आरती, जगदीश कौर, कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह कुलवंत सिंह, गगनदीप सिंह, जगजीत सिंह, जगदीप सिंह, रजिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, अंकुश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें