फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल के प्रदर्शन का विरोध करने पहुंचे चार निहंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल के प्रदर्शन का विरोध करने पहुंचे चार निहंग
विज्ञापन

पुलिस ने चारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
खरीदारी करने आए थे, प्रदर्शन देख पहुंचे विरोध जताने
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अकाली दल के प्रदर्शन का विरोध करने चार निहंग पहुंच गए। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले और बादल परिवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चार निहंगों को प्रदर्शन करते देख अकाली दल के वर्कर आमने सामने हो गए। वहां पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से निहंगों को काबू किया और थाने ले गए।
विज्ञापन

चारों निहंग चौड़ा बाजार में खरीददारी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अकाली दल का प्रदर्शन देख वह इसका विरोध करने पहुंच गए। चारों का आरोप था कि अकाली दल के राज में ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई है। उस समय कार्रवाई करने की बजाए अब वह रिपोर्ट का विरोध कर रहे है। अकाली दल के जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लो की अगवाई में घंटाघर के पास अकाली दल के वर्कर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान चौड़ा बाजार की तरफ से चार निहंग सिख पहुंच गए और उन्होंने अकाली दल का ही विरोध करना शरू कर दिया। अकाली दल के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस पर अकाली वर्कर आगे बढ़े,। वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने किसी तरह से उन्हें रोका। पुलिस मुलाजिम अकाली वर्करों के साथ साथ चारों प्रदर्शनकारियों को काबू कर पीछे ले गई। अकाली दल के जिला प्रधान विरोध जताने गए तो निहंग सिखों से हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें काबू किया और थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें