फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी विभाग, सेहत विभाग, वेरका तथा पीडीएफए की सांझी मीटिंग हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी दूध के सौदागरों पर नकेल कसने की कवायद शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जिले में मिलावटी और नकली दूध के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत वेरका मिल्क प्लांट लुधियाना में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में मिशन को कामयाब करने के लिए आपस में तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया। मीटिंग में वेरका लुधियाना के जनरल मैनेजर बीआर मैदान, सहायक सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह, डेयरी डेवलपमेंट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दिलबाग सिंह, फूड सेफ्टी आफिसर डा. योगेश गोयल, प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह ने हिस्सा लिया। डा. मनजीत सिंह ने जिले में मिलावटी दूध और दुग्ध पदार्थों का कारोबार करने वाले समाज विरोधी तत्वों संबंधी जानकारी देने पर तुरंत व व्यापक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में दी गई जानकारी गुप्त रखी जाएगी। डेयरी डिप्टी डायरेक्टर दिलबाग सिंह की ओर से समूह दूध उत्पादकों को पंजाब वासियों की अच्छी सेहत के लिए जिला लुधियाना में मिलावटी दूध व दुग्ध पदार्थों के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों की मिलावट को रोकने के लिए इकट्ठा होकर इस मुहिम को सफल बनाने की पुरजोर अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें