फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला लुधियाना के प्रत्येक आंगनवाड़ी में मनाया पोषण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में मना पोषण दिवस
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जिले के 16 ब्लाकों की प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रे में शनिवार को में पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान सेहत, ग्रामीण विकास व पंचायतों, जल सप्लाई व सैनिटेशन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों व आम लोगो ने बड़ी गिनती में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ब्लाक अर्बन-1 में विशेष समारोह का आयोजन होली डेल पब्लिक स्कूल में किया गया। उद्घाटन हलका विधायक संजय तलवाड़ ने किया। उनके साथ मेडिकल आफिसर संगीता, बाल विकास प्रोग्राम आफिसर गुरचरण सिंह, संबंधित क्षेत्र की एएनएम आंगनबाड़ी वर्करों हिस्सा लिया। विधायक तलवाड़ ने कहा कि आज जरुरत है कि समाज में कुपोषण तथा एनीमिया जैसी बीमारियों को सांझे यत्नों से जड़ से खत्म कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जंक फूड बच्चों की सेहत को बिगाड़ रहा है। उन्होंने कुपोषण व एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए लोगो को शपथ दिलाई। गांव बडैच (ब्लाक सुधार) में हुए समारोह के बारे में जिला प्रोग्राम आफिसर रुपिंदर कौर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं व माताओं को अच्छे आहार के बारे में जागरूक किया गया। इस प्रोग्राम का मकसद 0-6 साल के बच्चों, लड़कियों, गर्भवती महिलाओं तथा माताओं को पोषण आहार की कमी को दूर करना है। यह प्रोग्राम लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट व मानसा में चल रहा है। समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी की गई। इस दौरान फल, सब्जियां तथा अन्य सेहत पदार्थों को भी वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि 0-6 साल तक के बच्चों का वजन समय-समय पर चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें