750 छात्रों को मिलीं डिग्रियां
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
देश भगत यूनिवर्सिटी में पांचवें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी ने 750 पास आउट विद्यार्थियों को पीएचडी, एमफिल एवं स्नातक डिग्रियां प्रदान कीं।
समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी थे। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उनमें देश को बुलंदियों तक जाने का सामर्थ्य है। वहीं चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने सभी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. तेजिंदर कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। देश भगत यूनिवर्सिटी ने मुख्यातिथि प्रेम भंडारी, एसपी सिंह ओबराय और आचार्य शैलेष तिवारी को ऑनरेरी पीएचडी की डिग्री प्रदान की। समारोह के दौरान खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न कंपनियों के सीईओ, एमडी समेत आईसरा प्रमुख विनोद विशिष्ठ, मिस प्रीति, वीके वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन:14जीबीजीपी02: देश भगत यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह दौरान मुख्यातिथि प्रेम भंडारी को सम्मानित करते चांसलर डॉ जोरा सिंह।
फोटो कैप्शन:14जीबीजीपी02ए: समारोह में डिग्रियां हासिल करने वाले कालेज विद्यार्थी।
फोटो कैप्शन:14जीबीजीपी02बी: डिग्री मिलने के बाद खुशी की सेल्फी लेते विद्यार्थी।