पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब का बायकाट
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। अध्यापक संघर्ष कमेटी की बैठक में पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब का बायकाट किया गया। इसकी सूचना बीईओ सरहिंद-2 को दी गई। संघर्ष कमेटी के नेताओं ने बताया कि समूह अध्यापकों ने फैसला लिया कि प्रोेेजेक्ट का बायकॉट तब तक जारी रहेगा जब तक अध्यापकों की मांगे नहीं मानी जातीं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन होने के कारण विद्यार्थियों को सिलेबस अनुसार ही पढ़ाई करवाई जाती है। इसके अनुसार सालाना परीक्षा होगी। मौके पर कुलदीप सिंह, गुरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरवीर सिंह सानीपुर, गुरदीप कौर, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह, प्रकाश कौर, रजनी भल्ला, स्वर्ण कौर, रणजोध सिंह उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन-21जीबीजीपी04- फतेहगढ़ साहिब में अध्यापक संघर्ष कमेटी पढ़ो पंजाब के तहत प्रोजेक्ट का बाइकाट करते हुए।