फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंदगढ़ में 23 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ में 23 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) चंडीगढ़ एवं इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से लोहा नगरी में 19वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 23 फरवरी को आयोजित की जा रही है। कमेटी के चेयरमैन पवन सचदेवा ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह प्रसिद्ध वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मोहत्सव प्रघोष दास, तीर्थ राज दास, अकिंचन प्रिय दास के नेतृत्व में 12 बजे दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर बस स्टैंड, चंदर लोक, ऐरी मिल रोड, अमलोह रोड, मेन बाजार, कृष्णा मंदिर से गुजरती हुई इसी जगह संपन्न होगी। इस अवसर पर समिति के अध्य्क्ष राज गोयल ने बताया कि इस कृष्ण उत्सव में भाग लेने के लिए विदेशी भक्त श्री धाम प्रभु दिल्ली से, अक्रूरु प्रभु कनाडा, भक्ति विनोद प्रभु अहमदाबाद, साक्षी गोपाल प्रभु कुरुक्षेत्र, श्री निकेत प्रभु द्वारका, नित्या किशोरी दासी ब्राजील, गिरी गोवर्धन दास अमेरिका से, नित्या नंद दास रशिया, मोहिनी मूर्ति दासी जापान से इस भव्य रथ यात्रा में पधार रहे हैं। इस अवसर पर पवन सिंगला, अशोक सिंगला, संजय गर्ग, शिवम बंसल, संदीप गोयल, दिनेश मेहता, राकेश कांसल, संदीप जिंदल आरके बस्सी, कृष्ण गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें