फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किसान जत्थेबंदियों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना जारी, मंत्री रंधावा ने चंडीगढ़ बुलाया
विज्ञापन

सात किसान जत्थेबंदियों लीड बैंक के पास चल रहा है धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा महासचिव जगमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा सूबे के बैंकों में यह रिवायत है कि कृषि कर्जा लेते समय जमीन को बैंक सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी रखता है। इसके साथ किसानों से खाली चेक भी लिए जाते हैं। अगर किसी कारण से किसान कर्ज अदा नहीं कर पाता है तो बैंक उन चेक को लगाकर बाउंस करवा देता है। इसके बाद किसानों को अदालत से सजा करवाई जा रही है, जोकि सरासर गलत है। वह सात किसान यूनियन की तरफ से लगाए धरने को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार को मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। इस बैठक में अगर कोई हल नहीं निकलता है, तो वह अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। यूनियन नेता जगमोहन सिंह के अनुसार खाली चेक लेकर बैंक किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। चेक बाउंस होने पर बैंक दूसरे प्रदेशों की अदालतों में किसान के खिलाफ केस फाइल कर रहा है। पहले से ही कर्ज से परेशान किसान के लिए यह उसे प्रताड़ित करने जैसा है। अदालत से किसान को जमानत के लिए परेशान होना पड़ता हैं। कुछ किसानों को सजा भी हो रही है। सूबे में यह नियम सिर्फ लीड बैंक की ओर से जारी किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने पहले लीड घेराव का एलान किया था। बैंक ने हाईकोर्ट में याचिका फाइल कर दी। इस पर अदालत ने किसान जत्थेबंदियों को दो मीटर दूरी पर धरना लगाने के आदेश दिए थे। अब अदालत में बुधवार को दोबारा सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें