फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरु हुई शहीदी सभा, श्री अखंड पाठ साहिब होगा आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीदी सभा आज से
विज्ञापन

लाखों की संगत पहुंची फतेहगढ़ साहिब, हर रास्ते पर लगे लंगर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह जी की अतुल शहादत को समर्पित शहीदी सभा मंगलवार से शुरू हो गई। भारी तादाद में संगत फतेहगढ़ साहिब पहुंचने लगी है। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, माता गुजरी जी के स्थान गुरुद्वारा श्री ठंडा बुर्ज साहिब और ज्योति स्वरूप साहिब में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। पंजाब तथा अन्य राज्यों से पहुुंचे सेवादारों ने गुरुद्वारा साहिब को जाते हर रास्ते पर लंगर लगा दिए हैं। पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात है। हर नाके पर एक डीएसपी तैनात किया गया है और सभा में तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह जी के अंतिम संस्कार वाली जगह सुशोभित गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में मंगलवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जा रहा है। 28 दिसंबर को सुबह नौ बजे गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के लिए नगर कीर्तन निकलेगा, जिसमें संगत शामिल होगी। नगर कीर्तन की समाप्ति दोपहर एक बजे अरदास के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदी सभा के कार्यक्रम
जिला प्रशासन की द्वारा आम खास बाग में शाम छह बजे बड़ी स्क्रीन पर फिल्म ‘चार साहिबजादे’ दिखाई जा रही है। 26 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में सुबह साढ़े 8 बजे श्री अखंड पाठ आरंभ होगा। इसी दिन सुबह 10 बजे विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से विशाल विकास प्रदर्शनी लगाई जा रही है। वहीं भाषा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय कवि दरबार करवाया जाएगा। शाम 6 बजे आम खास बाग में ऐतिहासिक नाटक ‘मैं तेरा बंदा’ पेश किया जाएगा। 27 को गुरुद्वारा साहिब में प्रसिद्ध शख्सियतें नतमस्तक होंगी। इसी दिन आम खास बाग में शाम छह बजे नाटक सरहिंद की दीवार पेश किया जाएगा।



फोटो कैप्शन-25जीबीजीपी01- गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमसत्क होने आई संगत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें