फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटटे की ओवरडोज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव सेखूं निवासी एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। उसकी पहचान लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना के बाद थाना रामा पुलिस ने मृत युवक के चाचा दर्शन सिंह की शिकायत पर रामा मंडी निवासी काला राम के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में शिकायतकर्ता दर्शन सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह और काला राम की आपस में दोस्ती थी। आठ दिसंबर को दोनों दोस्त गांव सेखूं में मिले और दोनों ने चिट्टे का नशा किया। उन्होंने बताया कि काला राम ने उसके भतीजे लवप्रीत सिंह को चिट्टे की ओवरडोज का टीका लगा दिया। इसके बाद उनके भतीजे की हालत खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर उसके भतीजे ने उपचार के दौरान गत दिवस दम तोड़ दिया। इस संबंधी थाना रामा के सहायक थानेदार गुरमेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक लवप्रीत सिंह के चाचा दर्शन सिंह की शिकायत पर मृतक के दोस्त काला राम के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें