फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है एलीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स की परीक्षा में लहरागागा की एलीजा ने लहराया परचम
विज्ञापन

ऑल इंडिया टॉपर बनीं, कड़ी मेहनत को बताया सफलता का सूत्र
बेटी की कामयाबी पर झूमा परिवार और स्कूल प्रशासन
जसवीर सिंह भट्टी
संगरूर। आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस की परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली डॉ. देवराज डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लहरागागा की छात्रा एलीजा पढ़ाई के बाद डाक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती है। एलीजा ने भारत में इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर अभिभावकों, स्कूल का नाम पूरे देश में चमका दिया है। इस बड़ी कामयाबी की जैसे ही उसके परिवार और स्कूल प्रबंधकों को सूचना मिली तो सभी खुशी से फूले नहीं समा रहे।
लहरागागा की मास्टर कालोनी में रहने वाली एलीजा के पिता विजय कुमार सरकारी अध्यापक हैं और वे गांव लेहल कलां मेें सेवाएं निभा रहे हैं। जबकि एलीजा की माता हाउस वाइफ हैं। छुट्टियों के कारण एलीजा अपने परिवार वालों के साथ बाहर गई हुई है। फोन पर अमर उजाला से बातचीत करते एलीजा ने बताया कि उसने इस कामयाबी को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। दिन में एक आध घंटा छोड़कर बाकी पूरा समय वह पढ़ाई करती है। एलीजा बताती है कि उसके माता-पिता और स्कूल प्रबंधकों का उसे पूरा सहयोग मिलता है और इस कामयाबी में उन्हीं का पूरा हाथ है। एलीजा ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ उसे खो-खो पसंद है और उसने दसवीं की पढ़ाई तक स्कूल में होने वाली खो-खो की टूर्नामेंट में भाग लिया। उसने बताया कि उसे बचपन से डाक्टर बनने का शौक है और वह डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन

एलीजा के पिता विजय कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है जिसने एम्स की परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल करके उनका सिर फक्र से ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन

एलीजा के स्कूल के एमडी प्रवीन खोखर और प्रिंसिपल उर्मिला रानीने बताया कि एलीजा उनके स्कूल की होनहार छात्रा है जिसने देश में पहला स्थान हासिलकरके स्कूल और क्षेत्र का नाम चमकाया है। एलीजा की इस कामयाबी से उनके परिवार और स्कूलप्रबंधकों में खुशी का माहौल है।
--------------------
फोटो:18एसजीआरपी04:एलीजा
---------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें