फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमिशनर बठिंडा ने अपनी बेटी को लगवाया खसरा रूबेला का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा डीसी ने बेटी को लगवाया टीका
विज्ञापन

बठिंडा। खसरा रूबेला टीकाकरण संबंधी सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी अनीनी लाकरा का टीकाकरण शुक्रवार को करवाया। डीसी ने कहा कि लोगों में फैल रही अफवाहों को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा सभी माता-पिता इस मुहिम के साथ जुड़कर अपने बच्चों की टीका लगवाएं। सिविल सर्जन डॉक्टर हरि नारायण ने भी अपनी पोती को टीका लगवाया । सिविल सर्जन ने बताया कि टीका सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाया जा रहा है। एम आर टीकाकरण के के खिलाफ अफवाहें फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए सेहत विभाग की एक कमेटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें