फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 खिलाडिय़ों ने दिए ट्रायल, 20 की हुई सिलैक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबाल टीम के लिए 20 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

पंजाब स्टेट जूनियर अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप के ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गुरु नानक स्टेडियम में जिला फुटबाल एसोसिएशन ट्रायल का आयोजन किया। करीब 70 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर ट्रायल दिया। ट्रायल के ाद 20 खिलाड़ियों को चुना गया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान कंवर जतिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पंजाब फुटबाल एसोसिएशन की तरफ से 10 से 13 मई तक मोहाली में होने वाली पंजाब स्टेट जूनियर अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि लुधियाना फुटबाल टीम पिछले 5 साल से राज्य स्तरीय मुकाबले में चैंपियन बनती आ रही है, जिसे वह इस साल भी जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया हरजोत सिंह, कुलबीर सिंह, रणवीर सिंह, प्रभजोत सिंह, शगनप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, निशान सिंह, अमरदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, अमितोज सिंह, एलब्टज् जौन, हरमनप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, रोबिन सिंह, बलजिंदर सिंह, अशज्, सिफ्त सिंह, दविंदर, आकाशदीप सिंह, दिवनूर सिंह का चयन हुआ है। वहीं खिलाड़ियों का चयन रेलवे से नेशनल खिलाड़ी रहे राम लुभाया, गुरु नानक पब्लिक स्कूल में डीपी रणवीर सिंह, बीएसएफ से रिटायर्ड कुलभूषण सिंह, रेलवे से रिटायर्ड नेशनल खिलाड़ी महिंदर सिंह, जसबीर सिंह, सरबजीत सिंह ने किया। एसोसिएशन के चेयरमैन शिवतार सिंह बाजवा, सीनियर वाईस प्रधान रूपिंदर सिंह संधू, महासचिव वरिंदर शर्मा ने खिलाड़ियों की की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें