फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू की अनलोडिंग न होने से खफा आढतियों व मजदूरों ने लगाया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गेंहू की अनलोडिंग न होने से खफा आढ़तियों और मजदूरों का धरना
विज्ञापन

राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
धूरी की अनाज मंडी में सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीद की गेहूं की अनलोडिंग न होने से खफा आढ़तियों और मजदूरों ने शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद मार्केट कार्यालय के सामने धरना लगाकर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जगतार सिंह ने कहा कि एजेंसियों की ओर से दस अप्रैल से खरीद की गई गेहूं में से अब तक महज 25 फीसदी गेहूं की अनलोडिंग की गई है। ऐसा संबंधित ठेकेदार के पास लेबर की कमी होने से हो रहा है। इस वजह से मंडी में गेहूं के अंबार लगे हुए हैं और गेहूं खराब होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में आढ़तियों और लेबर को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी इस परेशानी के संबंध में उन्होंने कई बार प्रशासन व संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि अनलोडिंग के कार्य भी आढ़तियों की लेबर को दिया जाए अथवा अनलोडिंग के कार्य में तेजी लाई जा सके, ताकि आढ़तियों को परेशानी न हो। धरनाकारियों के पास पहुंचे एसडीएम अमरेश्वर सिंह ने आढ़तियों को भरोसा दिया कि रोजाना साठ हजार थैले की अनलोडिंग की जाएगी। इसके बाद धरनाकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान हरविंदर शर्मा, जाग सिंह, मलकीत सिंह, हरदेव सिंह,प्रवीन कुमार, चमकौर सिंह, राम बांसल, विपन कांझला और हजारी लाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें