फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में योगी और महबूबा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में योगी और महबूबा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जम्मू-कश्मीर और यूपी में मासूम बेटियों से हुए गैंगरेप मामले में जामा मस्जिद के बाहर मुुस्लिम समुदाय के लोगों ने योगी सरकार और महबूबा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि मासूम बच्चियों से गुनाह करने वालों को फांसी दो। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती और योगी आदित्यनाथ को शर्म आनी चाहिए कि उनके सूबों में मासूम बेटियों के साथ गैर इंसानी हरकत करने वालों को जनता के आक्रोश के बाद पकड़ा गया। अगर जनता शोर ना मचाती तो यह दरिंदे ऐसे ही आजाद फिरते रहते। शाही इमाम ने कहा कि दुख की बात है कि आजाद भारत में सियासी रोटियां सेकने वालों को अब पीड़ित भी धर्म और जात वाले नजर आने लगे हैं। आरोपियों को फांसी दे दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म और जाति के नाम पर सत्ता तो हासिल की जा सकती है, लेकिन देश में भाईचारा और शांति नहीं बनाई जा सकती। शांति के लिए जरूरी है कि सभी देश वासियों को साथ लेकर इंसाफ किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें