फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को कमजोर करने वाली ताकतों का मुकाबला करने की जरुरत: राणा केपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
देश विरोधी ताकतें गलत हथकंडे अपना रहीं: राणा केपी सिंह
विज्ञापन

स्पीकर पंजाब विधान सभा ने लुधियाना में महाराणा प्रताप के बुत का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ढोलेवाल चौक नजदीक महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप के बुत का उद्घाटन करने विशेष तौर पर पहुंचे राणा केपी सिंह ने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए देश विरोधी ताकतें गलत हथकंडे अपना रही है। जिनसे देश वासियों को सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने देश वासियों को कहा कि इन ताकतों को इकट्ठे होकर मुकाबला किया जाए, इसके साथ ही देश की एकता, अखंडता और आम कानून की व्यवस्था को बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने गौरवमयी इतिहास को जिंदा तथा याद रखता है वह हमेशा बुलंदियों पर रहता है। पंजाब सरकार की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर स्थापित की गई है तथा जिला रोपड़ में महाराणा प्रताप के बुत स्थापित किया गया है। उसी तर्ज पर ही लुधियाना में महाराणा प्रताप का बुत स्थापित किया गया है। जिस पार्क में यह बुत स्थापित किया गया है वहां किसी समय काफी गंदगी तथा उजाड़ था जोकि शानदार पार्क के तौर पर तबदील हो चुका है। उन्होंने महाराणा प्रताप राजपूज सभा को दो लाख रुपये भेजने का एलान किया। समारोह के संबोधित करते हुए हलका लुधियाना (केंद्रीय) के विधायक सुरिंदर डाबर को संबोधित करते हुए हलके में पंजाब सरकार की ओर से कराए जा रहे कार्यों को संक्षेप में बताया तथा राजपूत भाईचारे को भरोसा दिया कि पंजाब सरकार की ओर से उनकी बेहतरी के लिए यत्न जारी रखे जाएंगे। समारोह में सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान, डिंपल राणा, पार्षद इकबाल सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें