रिमट यूनिवर्सिटी ने आईबीएम के साथ मिलाया हाथ
मंडी गोबिंदगढ़। रिमट यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में उद्योग से जुड़ी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कोर्स शुरू करने के लिए आईबीएम से हाथ मिलाया है। रिमट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. हुकम चंद बंसल ने बताया कि समझौते के एक भाग के रूप में यूनिवर्सिटी और आईबीएम इंडिया साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक में विशेषज्ञता, क्लाउड कंप्यूटिंग और वर्चुअलाइजेशन में विशेषज्ञता, मेनफ्रेम टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता और डेटा एनालिटिक्स में विशेषज्ञता के साथ चार बीटेक कोर्स शुरू कर रही है।
समय की जरूरत अनुसार ऐसे कोर्सों को विकसित करने की है, जो विद्यार्थियों और रोजगार दाताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के सक्षम हो। वाइस चांसलर डॉ. एएस चावला ने बताया कि यह कोर्स शैक्षणिक सत्र जुलाई 2018 से शुरू किए जाएंगे। आईबीएम और रिमट यूनिवर्सिटी के इस समझौते ने आईटी और कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा के आधुनिकीकरण के साथ-साथ अलग अलग वर्टिकल डोमेन में उनकी एप्लीकेशन के रास्तों को भी खोल दिया है। इस समझौते के तहत विश्व स्तर पर यह अग्रणी टेक्नोलॉजी कार्पोरेशन आईबीएम, उद्योग की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए कोर्स विकसित करने के लिए विषय माहिरों को उपलब्ध करने में मदद प्रदान करेगी।
फोटो कैप्शन:05जीबीजीपी02: रिमट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ हुकम चंद बंसल आईबीएम के साथ समझौते के बारे में जानकारी देते हुए।