फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक होगा खसरे की बीमारी का अंत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘2020 तक होगा खसरे का अंत’
विज्ञापन

टीकाकरण मुहिम के लिए सिविल सर्जन ने बुलाई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
सिविल सर्जन डॉ हरमिदर कौर सोढी ने जिले के आईएमए के समूह सदस्यों के साथ अप्रैल महीने में सेहत विभाग द्वारा खसरा और रुबैला के टीकाकरन के लिए चलाई जाने वाली मुहिम संबंधी बैठक की। इस मीटिंग में विश्व सेहत संस्था से मेडिकल अफसर डॉ. विक्रम गुप्ता चंडीगढ़ से विशेष तौर पर शामिल हुए।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खसरा और रुबैला बीमारियों के टीकाकरण की मुहिम के दौरान 9 महीने से 15 साल तक सभी बच्चों को एमआर का एक टीका लगाया जाएगा। चाहे वह बच्चा स्कूल में पढ़ता है या नहीं। वैक्सीनेशन के साथ जैसे हम देश में से चेचक और पोलियो जैसी नामुराद बीमारियों का खात्मा कर चुके हैं उसी तरह खसरे की बीमारी का 2020 तक अंत कर देंगे और रुबैला को कंट्रोल कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरन अफसर डॉ पुरुशोत्म दास ने बताया कि खसरा और रुबैला एक वायरल रोग हैं जिसके साथ देश अंदर बच्चों की अनहोनी मौतें हो जातीं हैं। इस मुहिम के अंतर्गत बच्चों की मौत दर में कमी आएगी। एम.आर. की यह वैक्सीन विश्व सेहत संस्था से प्रमाणित और पूरी तरह सुरक्षित है इस लिए हमें सभी को एकुजट होकर लोगों को अपनी अपने बच्चों को यह टीका लगवाने के लिए जागरूककरना चाहिए और समाज की भलाई के लिए सेहत विभाग को पूरा सहयोग देना चाहिए। इस मीटिंग में डॉ कुलदीप, डॉ अमरप्रीत, डॉ गुरतीर्थ, डॉ गुरमहिंदर, डॉ. घूमण, डॉ. औलख, डॉ. बजाज, डॉ. नवजीवण गोयल, डॉ. कृपाल सिंह, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. शैली जेतली, डॉ. परमदीप, डॉ. राजेश, अमरजीत सिंह, परमिॅदर सिंह, बलजिॅदर सिंह शामिल थे।

फोटो कैपशन:18जीबीजीपी02: आई.एम.ए.से बैठक करते हुए डा विक्रम गुप्ता और सिविल सर्जन हरमिंदर कौर सोढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें