फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस लाइन से हाइवे पर चढ़ाते समय कार डिवाइडर से टकराई, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग
विज्ञापन

कार चालक का मोबाइल छीनकर भागे ऑटो वाले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जालंधर की तरफ से दिल्ली जाते समय लुधियाना की सर्विस लाइन से हाइवे पर चढ़ाए समय दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले अंकुर गोयल की कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे कार में आग लग गई। आग लगते ही अंकुर बाहर निकला और उसने अपना सारा सामान समेट लिया। जब वह मदद के लिए चिल्ला रहा था तो ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ उसका मोबाइल छीना और फरार हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को देर रात करीब दो बजे अंकुर जालंधर से अपनी एसेंट कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। उसकी गाड़ी सर्विस लाइन पर थी। सर्विस लाइन से कार को जीटी रोड पर चढ़ाते समय उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। इस पर अंकुर ने किसी तरह से खुद और सामान निकाला। उसने आसपास के लोगों से मदद मांगी। किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ ऑटो सवार युवक वहां रुके और अंकुर से उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। अंकुर ने किसी तरह से पुलिस को सूचित किया और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। थाना लाडोवाल के एसएचओ वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि अंकुर ने शराब पी रखी थी। इससे गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइड से टकरा गई और गाड़ी में आग लग गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें