अर्शदीप सिंह और रुचिका बेस्ट एथलीट
कमला लोहटिया एसडी कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
रंग बिरंगे गुबारों की उड़ान, अच्छी तरह से संगठित मार्च पास्ट, बैंड की धमक, रोमांचित छात्र, व्यापक प्रसार उत्साह और प्रशंसा की उड़ान के साथ कमला लोहटिया एसडी कॉलेज लुधियाना में 25वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरिंदर डाबर का प्रिंसिपल डॉ. शिव मोहन शर्मा के साथ कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान धर्म पाल जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने वर्तमान समय में खेल की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहने और समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। दौड़, लंबी छलांग, जैवलिन थ्रो और शॉटपुट जैसी खेल की गतिविधियों में विभिन्न शैक्षणिक शाखाओं के करीब 350 छात्रों ने भाग लिया। बीए प्रथम के अर्शदीप सिंह और एमए द्वितीय की रुचिक सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़के) और सर्वश्रेष्ठ एथलीट (गर्ल्स) घोषित किए गए।
1500 मीटर दौड़ लड़कों में सोनू गुप्ता पहले, रोहित दूसरे व रधविंदर तीसरे स्थान पर, लांग जंप में रोहित पहले, गुरिंदर दूसरे और विक्की तीसरे स्थान पर, शाट पुट में साहिल प्रभाकर पहले, साहिल पुरी दूसरे और अर्शदीप तीसरे स्थान पर, 200 मीटर रेस में रोहित पहले, अरविन दूसरे और विकास तीसरे, जैवलिन थ्रो में अर्शदीप पहले, रघविंदर सिंह दूसरे और बिल्ला तीसरे स्थान, 800 मीटर दौड़ में वरिंदर सिंह पहले, नीतिश राणा दूसरे और दिनेश तीसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो में विकास राणा पहले, अर्शदीप सिंह दूसरे और दुश्यंत तीसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों में 400 मीटर रेस में शिवांगी पहले, शिखा दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर, 200 मीटर रेस में शिवांगी पहले, शिखा दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान, लांग जंप में शिखा पहले, दीपिका दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर, शाटपुट में रुचिका पहले, दीपिका दूसरे और शिखा तीसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो में रुचिका पहल, दीपिका शर्मा दूसरे और शिखा तीसरे स्थान पर रही।