फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्री आनंदपुर साहिब -गढ़शंकर सड़क का रखा नींव पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर सड़क का नितिन गडकरी ने रखा नींव पत्थर
श्री आनंदपुर साहिब। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी से गढ़शंकर-बंगा सड़क का नींव पत्थर रखा। उन्होंने ने इस मार्ग को लोगों के लिए बड़ी सुविधा बताया, जिसके मुकम्मल होने से इस इलाके के लोगों की पुरानी मांग पूरी होगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिंगला ने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि जालंधर से पानीपत तक नेशनल हाईवे के अधूरे पड़े काम को तुरंत पूरा किया जाए। क्योंकि इस मार्ग पर लगे टोल देने के बावजूद राहगीरों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्री आनंदपुर साहिब में सड़क का नींव पत्थर रखा, जिस पर अनुमानित 581 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क की कुल लंबाई 67.640 किलोमीटर है। इसके बाद गडकरी और सिंगला तख्त श्री केसगढ़ साहब में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें