इस ब्यूटी कॉन्टैस्ट में महानगर के 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 40 मॉडल प्रतिभागी सेमीफाइनल राउंड के लिए चयनित हुए। सेमीफाइनल 10 अक्तूबर को होगा। जिसमें क्वालीफाई करने वाले मॉडल 11 अक्तूबर को होने वाले फिनाले में भाग लेंगे। विजेता को 70 हजार रुपये कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा। कालेज डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग ने कहा कि इस एक मंच पर खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास, विभिन्न राज्यों व देशों का टैलेंट एक साथ उतरेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।