फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में की वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना मुल्लापुर दाखा की पुलिस ने कई जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की विशेष चेकिंग की। इसके बाद पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

एसएचओ बिक्रमजीत सिंह की अगुवाई में टीम की तरफ से रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों और उनके सामान की तलाशी ली गई। साथ ही रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले प्रवासी लोगों की झुग्गियों की तलाशी ली गई। पुलिस की तरफ से गांव के अंदर कालोनियों में रहने वाले लोगों पर अलग अलग राज्यों से आकर गांवों में रहने वाले लोगों के सामान की भी तलाशी ली। इसके अलावा मंडी मुल्लापुर के बस स्टैंड पर अलग अलग पुलिस पार्टियों को तैनात कर बस यात्रियों और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। एसएचओ ने बताया कि चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है और गश्त तेज कर दी गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें