फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एकट में बदलाव का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
एससी-एसटी एकट में बदलाव का विरोध
विज्ञापन

क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन ने किया गांवों में रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
सुप्रीम कोर्ट की ओर सेे एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन की ओर से गांव महलां और खडियाल में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही दलित विरोधी फैसले के खिलाफ दो अप्रैल को भारत बंद का जत्थेबंदी ने समर्थन करने का एलान भी किया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिंटू और जिला नेता बलजीत सिंह ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट की ओर से बदलाव मोदी सरकार की एक सोची समझी साजिश है। दलित मजदूरों से सरेआम जातपात भेदभाव बरकरार है, दलित मजदूर सभी संसाधनों से वंचित हैं। समाज में उन्हें कोई सम्मान जनक जगह भी हासिल नहीं है। दलितों के साथ हर जगह अन्याय किया जाता है। जो अधिकार दलितों को कानून मुताबिक मिले हैं उन्हें भी छीनने की चाल चली जा रही है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। मौके पर चाणन सिंह, गुरमीत सिंह, मेघ सिंह, मुख्तयार कौर, कृष्ण कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने भी दिया समर्थन
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की तरफ से एससी-एसटी एक्ट में बदलाव करने के खिलाफ भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है। संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस के इशारे पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करने के नाम पर दलित विरोधी फैसला है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया।
----------------
फोटो:31एसजीआरपी01:संगरूर में रोष प्रदर्शन करते हुए क्रांतिकारीपेंडू मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें